होम पाकिस्‍तान में नजर आई उड़न तस्‍तरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 09:56 PM

पाकिस्‍तान में नजर आई उड़न तस्‍तरी

पाकिस्‍तान में नजर आई उड़न तस्‍तरी

पाकिस्‍तान में नजर आई उड़न तस्‍तरी

एक पाकिस्‍तानी पायलट ने दावा किया है कि उसने घरेलू उड़ान के दौरान आकाश में उड़ती हुई एक बहुत ही चमकदार अज्ञात वस्तु यानी यूएफओ (unidentified flying object, UFO) को देखा है। जीओ न्‍यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) के इस पायलट को यूएफओ (unidentified flying object, UFO) तब नजर आया जब वह कराची से लाहौर के लिए नियमित उड़ान (एयरबस ए-320) का संचालन कर रहा था।

यही नहीं पायलट ने यूएफओ का एक वीडियो बनाने का भी दावा किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्‍तानी चैनल जिओ न्‍यूज के हवाले से कहा है कि धूप की मौजूदगी के बावजूद यूएफओ बेहद चमकदार था। वहीं सूत्रों के अनुसार, दिन के समय इस तरह की चमकदार वस्तु का नजर आना बेहद दुर्लभ है। पायलट ने बताया कि उसने जिस चीज को आकाश में देखा था वह एक ग्रह नहीं था। वह धरती के नजदीक चमक रहा एक स्पेस स्टेशन (space station) या कृत्रिम ग्रह (artificial planet) हो सकता है।

पायलट ने यूएफओ को पंजाब प्रांत के रहीम यार खान शहर (City Rahim Yar Khan) के पास देखने का दावा किया है। पायलट के अलावा रहीम यार खान (Rahim Yar Khan) के कई निवासियों ने भी चमकदार यूएफओ (shiny UFO) को देखने की बात कही है। यही नहीं इसका वीडियो भी बनाया है। वहीं पीआईए (Pakistan International Airlines, PIA) के एक प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पायलट ने कराची से लाहौर जाते वक्‍त अपनी उड़ान के दौरान 23 जनवरी को इस यूएफओ को देखा गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)