होम संसद मार्च रद्द: किसानों का एलान, 1 फरवरी को लाल किले जैसी घटना नहीं होने देंगे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 10:01 PM

संसद मार्च रद्द: किसानों का एलान, 1 फरवरी को लाल किले जैसी घटना नहीं होने देंगे

संसद मार्च रद्द: किसानों का एलान, 1 फरवरी को लाल किले जैसी घटना नहीं होने देंगे

संसद मार्च रद्द: किसानों का एलान, 1 फरवरी को लाल किले जैसी घटना नहीं होने देंगे

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीनों से जारी किसान आंदोलन कमजोर होता जा रहा है। दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद जहां पहले दो किसान संगठनों ने आंदोलन ने हाथ वापस खींच लिए और चिल्ला बॉर्डर पर एक लाख किसान धरना ख़त्म कर घर लौट गए। वहीं अब पूर्व प्रस्तावित एक फरवरी को बजट सत्र के दौरान होने वाला किसानों का संसद मार्च रद्द हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के संसद मार्च को रद्द करने का एलान किया है।

संयुक्‍त किसान मोर्चा का एलानः

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान मचे बवाल और हिंसा के बाद बुधवार को संयुक्‍त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन हुई हिंसा के बाद अब 1 फरवरी को होने वाले संसद मार्च को स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले किसान यूनियन ने बजट सत्र के दौरान संसद के धरना प्रदर्शन कर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताने का एलान किया था। हालंकि लाल किले पर हुई घटना के बाद किसान संगठनों ने अब इसे रद्द कर दिया।

1 फरवरी को संसद मार्च स्थगित

वहीं किसान नेता ने ये भी कहा कि कल जो घटना हुई उसपर पूरी दुनिया की नजर थीं। दो लाख ट्रैक्टर रैली में शामिल होने आये थे लेकिन सरकार ने साजिश के तहत इसे तोड़ने की कोशिश की। सरकार ने पंजाब किसान मजदूर समिति को खुद परेड में आगे लाकर बैठाया। सरकार की मिलीभगत से हमारे लिए हर रूट पर बाधाएं खड़ी की गईं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)