होम किसान आंदोलन था, है और रहेगा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास- योगेंद्र यादव

Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 09:58 PM

किसान आंदोलन था, है और रहेगा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास- योगेंद्र यादव

किसान आंदोलन था, है और रहेगा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास- योगेंद्र यादव

किसान आंदोलन था, है और रहेगा, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास- योगेंद्र यादव

णतंत्र दिवस (Republic Day) पर निकाली गई किसान ट्रैक्टर रैली (Kisan Tractor Rally) के दौरान हुई हिंसा को लेकर किसान नेताओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. किसान नेताओं पर आरोप लग रहा है कि उनके ही कुछ साथी ट्रैकर रैली के दौरान बेहद आक्रामक हो उठे, जिन्हें रोका नहीं जा सका. इस बीच किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के नेता बलबीर एस राजेवाल ने कहा है कि हम शहीद दिवस पर किसानों के आंदोलन की ओर से पूरे भारत में पब्लिक रैली करेंगे. इस दौरान हम एक दिन का उपवास भी रखेंगे. पहली फरवरी को संसद में हमारा मार्च इसी कारण (कल की हिंसा) के लिए स्थगित हो गया है.

योगेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन कोई कन्सर्ट नहीं है, जहां पर प्राइज मिलता है. आंदोलन एक संघर्ष है, जहां केस, एफआईआर जैसा प्राइज मिलता है. हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि कल जो हुआ उसमें जो दो संगठन और व्यक्ति का नाम आया है, उससे संयुक्त किसान मोर्चा का कोई संबंध नहीं है. हमने जो आयोजन किया था, उसमें जो घटना हुई, वह ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा, “25 तारीख को जो शख्स वीडियो बनाकर बोल चुका था कि मैं SKM की बात नहीं मानूंगा. लाल किला पर जो बेअदबी हुई, हम उसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं. आंदोलन था, है, रहेगा. 30 जनवरी को हम एक दिन का व्रत रखेंगे.”

योगेंद्र यादव ने कहा कि कल की परेड कई मायनो में सफल रही. लेकिन कुछ घटना ठीक नहीं रही. हम इसकी निंदा करते हैं. दीप सिद्धु की फोटो सनी देओल के साथ है. हम दीप सिद्धु के सामाजिक बहिष्कार की मांग करते है.

राकेश टिकैत ने कहा, “कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई. अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार रहा है. कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी न चले. यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी. किसान आंदोलन जारी रहेगा. हमारा प्रोग्राम बहुत सफल हुआ है. हमारे लोग बिना किसी को हानि पहुंचाए शाम 6 बजे तक वापस लौटै.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)