होम विपक्षी दलों ने किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा की निंदा की, पवार ने केंद्र की नाकामी बताया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 12:15 AM

विपक्षी दलों ने किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा की निंदा की, पवार ने केंद्र की नाकामी बताया

विपक्षी दलों ने किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा की निंदा की, पवार ने केंद्र की नाकामी बताया

विपक्षी दलों ने किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा की निंदा की, पवार ने केंद्र की नाकामी बताया

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ झड़प और कुछ प्रदर्शनकारी किसानों के उपद्रव की विपक्षी दलों ने निंदा की है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। कुछ विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में उत्पात की घटना को मोदी सरकार की विफलता करार दिया।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज की घटना पर कहा कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। उनका संयम खत्म हो गया, जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकाला। कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदार थी, लेकिन वो विफल रही। उन्होंने आगे कहा कि आज जो भी हुआ उसका समर्थन कोई नहीं करेगा, लेकिन इसके पीछे के कारणों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार समझदारी दिखाए और सही फैसले ले।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)