होम गणतंत्र दिवस 2021: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 12:13 AM

गणतंत्र दिवस 2021: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस 2021: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस 2021: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर तिरंगा फहराया। जिसके तुरंत बाद परेड की शुरुआत हो गयी। सबसे पहले हेलीकॉप्टरों ने फूल बरसाए और इसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी।बांग्लादेश सैन्य बल की 122 सदस्यीय टुकड़ी ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन, डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया

 

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद अपने विशेष घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ जब राजपथ पर मौजूद सलामी मंच पर पहुंचे तो वहां पर अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू मौजूद रहे। 

 

उल्लेखनीय है कि इस साल परेड छोटी होगी। राजपथ से शुरू होकर परेड लाल किले की जगह नेशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी। केवल झांकियां ही लाल किले तक जाएंगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)