होम किसान हिंसा पर बोले हन्नान मौला: अन्‍नदाताओं के दुश्‍मन हैं दिल्‍ली में तोड़फोड़ करने वाले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2021 12:03 AM

किसान हिंसा पर बोले हन्नान मौला: अन्‍नदाताओं के दुश्‍मन हैं दिल्‍ली में तोड़फोड़ करने वाले

किसान हिंसा पर बोले हन्नान मौला: अन्‍नदाताओं के दुश्‍मन हैं दिल्‍ली में तोड़फोड़ करने वाले

किसान हिंसा पर बोले हन्नान मौला: अन्‍नदाताओं के दुश्‍मन हैं दिल्‍ली में तोड़फोड़ करने वाले

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस परेड के बाद किसानों ने आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाला। नए किसान बिल की वापसी की मांग को लेकर इस रैली में किसान उग्र हो गए और जमकर तोड़फोड़ किया। पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया तो सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। किसानों के इस हिंसक करतूत की चारो तरफ निंदा हो रही है। इसी क्रम में ऑल इंडिया किसान सभा महासचिव हन्नान मौला ने कहा कि आज दिल्ली में जिन्होंने तोड़फोड़ की, वे किसान नहीं किसान के दुश्मन हैं, ये साजिश का अंग है। आज की गुंडागर्दी से, साजिश से हमने सबक लिया है। भविष्य में आंदोलन में ऐसे लोगों को घुसने का मौका न मिले, हम शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलाएंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के इस उपद्रव की निंदा की। आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया - "आज के विरोध में देखी गई हिंसा की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह खेदजनक है कि केंद्र सरकार ने इस हद तक स्थिति को बिगड़ने दिया। पिछले दो महीनों से आंदोलन शांतिपूर्ण है।" वहीं दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि किसान नेताओं के साथ बातचीत में रूट निर्धारित किए गए थे परन्तु आज सुबह 9:30 बजे एक गुट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और गाजीपुर बॉर्डर के पास पहली झड़प पुलिस के साथ हुई। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई। काफी उग्र तरीके से ट्रैक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई। व्यापक पैमाने पर तोड़फोड और नुकसान किया गया। काफी उग्र तरीके से ये रैली की गई, इसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर परेड रोकने का फैसला किया

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को किसानों द्वारा निकाली गयी ट्रैक्टर परेड को रोक दिया है और भागीदारों से अपने-अपने प्रदर्शन स्थलों की और लौटने की अपील की है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर परेड तय समय से बहुत पहले शुरू हो गयी थी और राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर पुलिस के साथ उनका टकराव भी हुआ। देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर किसान डटे हुए थे और परेड खत्म करने के लिए पहले से कोई समय निर्धारित नहीं था। किसानों की यूनियनों के संगठन ने एक बयान में कहा, ''गणतंत्र दिवस पर किसानों की परेड को हमने तत्काल प्रभाव से रोक दिया है और सभी भागीदारों से अपने-अपने प्रदर्शन स्थलों की ओर लौटने की अपील की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)