होम सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का कर रहे समर्थन: जावड़ेकर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:14 PM

सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का कर रहे समर्थन: जावड़ेकर

सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का कर रहे समर्थन: जावड़ेकर

सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का कर रहे समर्थन: जावड़ेकर

नई दिल्लीः अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश में एकता का मंदिर है और विभिन्न धर्मों के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा कि 'राम जन्मभूमि आंदोलन' देश के स्वाभिमान के लिए आंदोलन था। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर निर्माण में बड़ी राशि देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, ''राम जन्मभूमि पर बन रहा राम मंदिर देश की एकता का मंदिर है। राम देश को एकजुट करते हैं और देश की एकता के प्रतीक हैं।'' केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ''बाबर जब भारत आया था तो उसने अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ दिया।'' उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राचीन राम मंदिर को कथित तौर पर तोड़े जाने के बाद बना विवादित ढांचा मस्जिद नहीं था क्योंकि वहां कभी धार्मिक कार्य नहीं हुए।

जावड़ेकर ने कहा कि वह 1992 में अयोध्या में थे और देखा कि किस तरह से एक ''ऐतिहासिक भूल'' को ठीक किया गया। उन्होंने कहा, ''हम एक रात पहले वहां सोए हुए थे। बाबरी मस्जिद के तीन गुंबद दिख रहे थे। अगले दिन दुनिया ने देखा कि किस तरह से ऐतिहासिक भूल को ठीक कर दिया गया।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)