होम यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देना पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:11 PM

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देना पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देना पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देना पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

 कोरोना महामारी के कारण परीक्षा देने के आखिरी मौके से वंचित रह गए संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के कुछ अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का अतिरिक्त मौका देने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। शुक्रवार को पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा था कि वह इन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के पक्ष में नहीं है। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा था।

कुछ अभ्यर्थी कोरोना महामारी के चलते यूपीएससी प्रिलिम्स की परीक्षा नहीं दे पाए

जस्टिस एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर मांग की गई है कि जो अभ्यर्थी कोरोना महामारी के चलते यूपीएससी प्रिलिम्स की परीक्षा नहीं दे पाए हैं और जिनका परीक्षा में बैठने का आखिरी मौका खत्म हो चुका है उन्हें एक और मौका दिया जाए। पिछली सुनवाई पर अदालत ने केंद्र सरकार को इस मामले में हलफनामा दायर करने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कानून की पढ़ाई में तत्काल सुधार किए जाने की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने देश में कानून की पढ़ाई में तत्काल सुधार किए जाने की जरूरत बताई है। इन दोनों जजों के अनुसार लॉ कालेजों की भरमार के कारण कानून की गुणवत्ता में काफी कमी आई है। जस्टिस एस के कौल ने कहा ने कहा कि हम अपनी जरूरतों पर गौर किए बिना हर साल ढेरों वकील तैयार कर रहे हैं। देश में अंधाधुंध लॉ कालेज खुलने से कानून की पढ़ाई का स्तर गिरा है। वक्त का तकाजा है कि कानून की पढ़ाई में सुधार लाया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)