होम नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 23, 2021 10:17 PM

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट के संबंध में सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और 500 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना बजट वाले विभागों की समीक्षा की. सरकारी आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रियों और अधिकारियों को बजट के संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश भी दिए.

रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाए
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि,''युवाओं को रोजगार से जोड़ने के हमारे प्रयास सफल रहे हैं और ये क्रम सतत जारी रहे. कोई भी सरकारी नीति या फिर नई योजना शुरू करने में रोजगार सृजन को आवश्यक तत्व के रूप में प्राथमिकता दी जाए.''

 

जनता के प्रति है जवाबदेही
मंत्रियों को अपनी विभागीय प्रगति से जनता को अवगत कराने के दिशा निर्देश देते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, ''हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है और प्रभारी मंत्री अपने लिए तय जिलों में नियमित भ्रमण करते रहें, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें. विभागीय मंत्री नियमित अंतराल पर केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क करते रहें.''

 

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना
सीएम योगी ने कहा कि, ''नए बजट के केंद्र में लोक कल्याण की भावना ही होगी और ये कार्य तेजी से जारी है. सभी विभाग शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें और केंद्र से सामंजस्य स्थापित कर अवशेष धनराशि प्राप्त करें.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)