होम जय श्रीराम के नारे से ममता जी को क्या समस्या है, मंच छोड़कर जाना उनकी बौखलाहट
जय श्रीराम के नारे से ममता जी को क्या समस्या है, मंच छोड़कर जाना उनकी बौखलाहट
आज जहां पूरा देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मना रहा है, वहीं बंगाल में सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पराक्रम दिवस में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खलल डाल दी। उन्होंने मंच पर जय श्रीराम के नारे सुनकर मंच छोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आखिर जय श्रीराम के उदघोष से किसी को भी क्या समस्या हो सकती है। ममता जी को इस शब्द से आखिर क्या समस्या है। मुझे यह समझने में कठिनाई हो रही है कि जय श्री राम के जप में क्या समस्या है और ममता जी इससे क्यों नाराज़ हैं। मुझे लगता है कि जब वह मंच पर आईं तो उनके सम्मान में यह नारा बुलंद किया गया। जय श्री राम के नारे के कारण धरना छोड़ना कुछ और नहीं बल्कि उनकी हताशा को दर्शाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।