होम साणंद में स्थापित होगा भारत का सबसे बड़ा अदानी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क
साणंद में स्थापित होगा भारत का सबसे बड़ा अदानी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क
अहमदाबाद। साणंद में ऑटोमोबाइल हब के पास विरोचनगर में अडानी पोर्ट्स एंड सेज लिमिटेड के साथ मिलकर राज्य सरकार भारत का सबसे बड़ा अदानी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना करेगा। इस पर पचास हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमके दास और अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. के सीईओ करन अदानी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस परियोजना से राज्य की रसद लागत में काफी कमी आएगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमके दास ने कहा कि पार्क में स्थापित होने वाले एयर कार्गो टर्मिनल में 4.6 किमी लंबा रनवे बनेगा, जो बड़े कार्गो विमानों को टेकऑफ और लैंड करने में सक्षम होगा। इससे स्थानीय और निर्यात बाजारों को कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि पार्क में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना के हिस्से के रूप में समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के लिए सीधी कनेक्टिविटी के साथ एक रेल फ्रेट टर्मिनल भी होगा। यहां 90 लाख वर्ग फुट का वेयरहाउस जोन विकसित किया जाएगा, जो एयर फ्रेट स्टेशन (4.5 मीट्रिक टन), ग्रेड-ए गोदाम, कोल्ड स्टोरेज सहित सुविधाओं से लैस होगा। इसके अलावा, रसद क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव शक्ति प्रदान करने के लिए पार्क में 3 लाख वर्ग फुट का व्यवसाय केंद्र और एक अलग कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस पार्क की स्थापना के लिए सभी आवश्यक कानूनी मंजूरी मिलने के बाद छह महीने में निर्माण कार्य शुरू करके तीन साल में पूरी परियोजना को पूरा किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।