होम भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, रिजर्व डॉलर के साथ सोना भी घटा
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, रिजर्व डॉलर के साथ सोना भी घटा
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले, आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.082 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया था.
एफसीए के घटने की वजह से गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के घटने की वजह से मुद्रा भंडार में गिरावट आई. विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 28.4 करोड़ डॉलर घटकर 541.507 अरब डॉलर रह गयी. एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति भी शामिल होती हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।