होम इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचे आरजेडी प्रमुख लालू यादव
इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचे आरजेडी प्रमुख लालू यादव
नई दिल्ली: आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए दिल्ली के एम्स पहुंच गए हैं। उन्होंने रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया। स्टेट मेडिकल बोर्ड की सलाह पर रिम्स, रांची से रेफर कर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जाएगा। इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। लालू को राज्य मेडिकल बोर्ड की सलाह पर एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।
लंबे समय से बीमार लालू का इलाज अब दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में होगा। लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में लाए जाने का फैसला 8 सदस्यीय मेडिकल टीम ने लिया है। पिछले 2 साल से भी अधिक समय से जेल में सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल रांची के रिम्स में भर्ती थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।