होम सिक्किम: राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए खोली रामम चेक पोस्ट

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 23, 2021 12:41 AM

सिक्किम: राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए खोली रामम चेक पोस्ट

सिक्किम: राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए खोली रामम चेक पोस्ट

सिक्किम: राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए खोली रामम चेक पोस्ट

सिक्किम में ग्रामीण, धार्मिक और रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विदेशी पर्यटकों के प्रवेश के लिए रामम चेक पोस्‍ट खोलने का फैसला किया है. चौकी को एक मार्च से 2021 से टूरिस्ट के लिए खोला जाएगा. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पश्विम सिक्किम जिले में रामम जांच चौकी से विदेशियों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट(Restricted Area Permit) तथा संरक्षित क्षेत्र परमिट (Protected Area Permits) जारी किए जाएंगे. फिलहाल ये दोनों तरह के परमिट विदेशियों को केवल मेली और रांगपो में ही जारी किए जाते हैं. इस फैसले के बाद नेपाल से आने वाले लोग को सुविधा मिलेगी. अब वे पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में उतरने और फिर सिक्किम में प्रवेश करने के बजाय रामम चेकपोस्ट से सिक्किम में प्रवेश कर सकेंगे.

सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष लुकेंद्र रासैली ने रामम में विदेशियों के लिए नया प्रवेश मार्ग खोलने के लिए मुख्यमंत्री पी एस तमांग का आभार जताया. उन्होंने कहा, “रामम से विदेशियों के लिए प्रवेश बिंदु की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री, पीएस तमांग सर को धन्यवाद. सिक्किम के पूरे पर्यटन हितधारकों की ओर से, मैं आपको धन्यवाद देता हूं. इससे दक्षिण और पश्चिम सिक्किम जिले में पर्यटन को फलने-फूलने में मदद मिलेगी.” राज्य सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें विदेशी पर्यटकों को पश्विम सिक्किम में रामम जांच चौकी के रास्ते राज्य में प्रवेश की इजाजत दी गई थी.

सिक्किम पर्यटन पर कोरोना की मार

पर्यटन के लिहाज से कई राज्यों पर कोरोना का कहर टूटा है. सात लाख से कम आबादी वाले सुंदर सिक्किम की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन है. कोरोना वायरस (Coronavirus) ने यहां पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से यहां के पर्यटन उद्योग को 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटन सिक्किम आते है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)