होम रवि शास्त्री ने दी थी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाने की धमकी!
रवि शास्त्री ने दी थी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाने की धमकी!
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने जबसे ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में हराया है उसी दिन से हेड कोच रवि शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं. टीम इंडिया को जीत दिलाने में रवि शास्त्री का भी बड़ा हाथ रहा है. उनके स्पष्ट निर्देशों और अनुभव ने हर युवा भारतीय खिलाड़ी की मदद की और यही वजह है कि भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट आई है और इस बीच फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Sridhar) ने एक बड़ा खुलासा किया है. श्रीधर ने अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि रवि शास्त्री (Ravi Shastri) परिवार के मुद्दे पर बीसीसीआई से भिड़ गए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ना जाने की धमकी तक दे दी थी. आर श्रीधर ने अश्विन से बातचीत में कहा, 'जब हम लोग दुबई में क्वारंटीन थे तो ऑस्ट्रेलिया दौरे से 48 घंटे पहले पता चला कि परिवार को साथ ले जाने की इजाजत नहीं है. इन 48 घंटों में दुबई, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन मुद्दों को लेकर बातचीत हुए. परिवार को साथ ले जाने की सहमति नहीं बन रही थी. बताया गया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इसे लेकर सख्त हैं. टीम के 7 खिलाड़ी अपने परिवार के साथ थे. इस बात को रवि शास्त्री ने अपने हाथों में लिया और उन्होंने जूम के जरिए एक बैठक की. उन्होंने बीसीसीआई को साफतौर पर कह दिया कि अगर परिवार को ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो हम ऑस्ट्रेलिया दौरा नहीं करेंगे. आपको जो करना है कर लें.' श्रीधर बोले, 'शास्त्री ने कहा कि उनसे ज्यादा बेहतर ऑस्ट्रेलिया को कोई नहीं जानता. मैं यहां पिछले 40 सालों से जा रहा हू, उनके साथ कैसे पेश आना है ये मैं अच्छी तरह से जानता हूं.' रवि शास्त्री का ये सख्त रवैया काम आया और अंत में परिवार को साथ ले जाने की इजाजत मिली.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।