होम संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूसरी जगह किया स्थानांतरित
संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूसरी जगह किया स्थानांतरित
नई दिल्ली। संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। पहले यह प्रतिमा संसद भवन के गेट नंबर एक के समीप थी, अब इसे हटाकर गेट नंबर तीन के पास कर दिया गया है। नए संसद भवन की इमारत के निर्माण कार्य के लिए प्रतिमा को हटाया गया है।
संसद की नई इमारत के निर्माण का कार्य 15 जनवरी से शुरू हो गया है। इस इमारत के निर्माण का जिम्मा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते वर्ष 10 दिसम्बर को नई संसद की सेंट्रल विस्टा परियोजना की नींव रखी थी। नए संसद भवन की इमारत का आकार त्रिकोणीय होगा और यह वर्ष 2022 तक बन कर तैयार हो जाएगा। नई संसद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सरकार ने वर्ष 2022 में संसद के मानसून सत्र को नए भवन में आयोजित करने की योजना बनाई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।