होम गणतंत्र दिवस से पहले नेशनल वॉर मैमोरियल पर दर्ज किए गए गलवान में शहीद हुए वीर सपूतों के नाम
गणतंत्र दिवस से पहले नेशनल वॉर मैमोरियल पर दर्ज किए गए गलवान में शहीद हुए वीर सपूतों के नाम
पिछले साल जून में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए 20 भारतीय वीर जवानों के नाम गणतंत्र दिवस के पहले ही नेशनल वॉर मैमोरियल पर दर्ज कर दिए गए हैं. आपको बता दें गलवान घाटी में 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू समेत 20 भारतीय जवान 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए थे. दोनों देशों की सेनाओं के बीच दशकों में यह सबसे बड़ा टकराव हुआ था.
चीन ने झड़प में मारे गए और घायल हुए अपने सैनिकों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया लेकिन आधिकारिक तौर पर माना था कि उसके सैनिक भी हताहत हुए हैं. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना के 35 सैनिक इस टकराव में मारे गए थे.
गलवान घाटी में झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव और बढ़ गया जिसके बाद दोनों सेनाओं ने टकराव वाले कई स्थानों पर अपने-अपने सैनिकों और भारी हथियारों की तैनाती कर दी. एक सूत्र ने बताया, ''गलवान घाटी के नायकों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर अंकित किए गए हैं.''
इनमें से कुछ सैनिकों को गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की भी संभावना है. चीनी सैनिकों ने झड़प के दौरान पत्थरों, कील लगे डंडों, लोहे की छड़ों से भारतीय सैनिकों पर बर्बर से हमला किया था. यह झड़प उस वक्त हुई थी जब गलवान घाटी में चेक प्वाइंट 14 के आसपास चीन द्वारा निगरानी चौकी बनाए जाने का भारतीय सैनिकों ने विरोध किया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।