होम आईसीसी रैंकिंग : विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत सबसे आगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2021 09:42 PM

आईसीसी रैंकिंग : विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत सबसे आगे

आईसीसी रैंकिंग : विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत सबसे आगे

आईसीसी रैंकिंग : विकेटकीपर बल्लेबाजों में पंत सबसे आगे

दुबई : भारत के ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट मैच में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने से विश्व में सर्वाधिक रैंकिंग के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं। आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में पंत बल्लेबाजों की सूची में 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण विशेष पहचान बना रहे पंत के 691 अंक हैं। विकेटकीपर बल्लेबाजों में उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का नंबर आता है जो 677 अंकों के साथ 15वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ब्रिसबेन में पहली पारी के शतक के दम पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (862 अंक) से आगे निकलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। लाबुशेन के 878 अंक हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (919) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (891) पहले दो स्थानों पर हैं। युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आगे बढ़ना जारी रखा। वह दूसरी पारी में 91 रन की शानदार पारी के दम पर 68वें से 47वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक पायदान ऊपर सातवें स्थान पर काबिज हो गये हैं।

जेएसडब्ल्यू ने ऋषभ पंत को अनुबंधित कियाऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय जीत के नायक रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ कई साल का करार किया है, जिसके तहत यह कंपनी इस क्रिकेटर के व्यावसायिक और विपणन अधिकारों को देखेगी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने बुधवार को पंत के साथ अनुबंध करने की घोषणा की। इससे पहले पंत कार्नरस्टोन स्पोर्ट एंड इंटरटेनमेंट प्रा लि से जुड़े थे। जेएसडब्ल्यूए स्पोर्ट्स अधिकतर ओलंपिक खेलों, फुटबॉल और कबड्डी से जुड़े खिलाड़ियों का काम देखता रहा है। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और एक अन्य स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)