होम पर्यटन के साथ ही खुलेंगे विकास के दरवाजे, जल्द होंगे देहरादून के चारों तरफ फोर लेन हाई वे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2021 09:56 PM

पर्यटन के साथ ही खुलेंगे विकास के दरवाजे, जल्द होंगे देहरादून के चारों तरफ फोर लेन हाई वे

पर्यटन के साथ ही खुलेंगे विकास के दरवाजे, जल्द होंगे देहरादून के चारों तरफ फोर लेन हाई वे

पर्यटन के साथ ही खुलेंगे विकास के दरवाजे, जल्द होंगे देहरादून के चारों तरफ फोर लेन हाई वे

देहरादून: निकट भविष्य में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चारों तरफ फोर लेन सड़कों का जाल बिछा मिलेगा. हरिद्वार से देहरादून का काम इसी महीने पूरा होने जा रहा है. अब नए प्रोजेक्ट्स में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और देहरादून-पौंटा साहिब (हिमाचल) के बीच फोर लेन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का सबसे खूबसूरत पार्ट सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून तक 29 किलोमीटर का एलिवेटिड रोड होगी. नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी सीके सिन्हा ने बताया कि, यह काम दो हजार करोड़ की लागत से पूरा होगा.

 

उत्तराखंड के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 

सीके सिन्हा का कहना है कि दिल्ली-देहरादून के टेंडर हो रहे हैं और पौंटा साहिब वाले की कागजी कार्यवाही शुरू हो गयी है. देहरादून से हिमाचल साहिब तक यह मार्ग फोर लेन बनाने के लिए एनएचएआई ने स्वीकृति दे दी है. इस प्रोजेक्ट पर दो हजार करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि खर्च होगी. ये प्रोजेक्ट्स उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)