होम उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा सीएम के चेहरे पर मचा बवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2021 10:11 PM

उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा सीएम के चेहरे पर मचा बवाल

उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा सीएम के चेहरे पर मचा बवाल

उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रहा सीएम के चेहरे पर मचा बवाल

नई दिल्ली: पहाड़ों में इस वक्त बर्फ़बारी से तामपान काफी नीचे जा रहा है लेकिन पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर ही काफी सरगर्मियां देखी जा रही हैं. सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत चाहते हैं विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद का उम्मीदवार या चहेरा घोषित कर दिया जाए लेकिन उनकी ही पार्टी अभी ऐसा करने से मना कर रही है. जिसे लेकर अब कांग्रेस में आपसी खींचतान भी खूब देखने को मिल रही है.

चुनाव के लिए चेहरा हो घोषित

 

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत चाहते हैं कि, 2022 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभी से सीएम पद का उम्मीदवार या चुनाव का चेहरा घोषित करे. हालांकि उनकी इस मांग को खुद कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने नकार दिया है. देवेंद्र यादव ने कहा हर एक कार्यकर्ता चेहरा है कांग्रेस का और सभी मिल के चुनाव लड़ेंगे. वहीं, दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी अभी चेहरा घोषित करने के पक्ष में नही हैं.

 

कोई भी हो चेहरा, सबको स्वीकार होगा

 

सूबे के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने कहा, पार्टी किसी को भी चेहरा बनाये वो उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. साथ ही ये भी कहा अगर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह या नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को भी उम्मीदवार बनाती है तो भी वो उनके साथ खड़े रहेंगे. लेकिन अब चेहरा घोषित होना चाहिए, जिससे कि कांग्रेस मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ सके.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)