होम कंगाल पाकिस्‍तान का असली चेहरा आया सामने, जब्‍त किए गए विमान का मालिक भारतीय

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2021 10:13 PM

कंगाल पाकिस्‍तान का असली चेहरा आया सामने, जब्‍त किए गए विमान का मालिक भारतीय

कंगाल पाकिस्‍तान का असली चेहरा आया सामने, जब्‍त किए गए विमान का मालिक भारतीय

कंगाल पाकिस्‍तान का असली चेहरा आया सामने, जब्‍त किए गए विमान का मालिक भारतीय

इस्‍लामाबाद। मलेशिया में पाकिस्‍तानी विमान को जब्‍त करने के मामले में कंगाली के दौर से गुजर रही पाकिस्‍तान की सरकार विमान कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन्‍स का एक और सच सामने आया है। यहां पाकिस्‍तानी यात्रियों को जबरन उतारे जाने के बाद न तो उन्‍हें खाना दिया और न ही रुकने की व्‍यवस्‍था की गई। पाकिस्‍तानी यात्रियों को किसी तरह से जमीन पर सोकर दो दिन गुजारा करना पड़ा।

हालांकि दो दिन फंसे रहने के बाद इन यात्रियों की वापसी हो चुकी है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद इन यात्रियों ने अपनी आपबीती लोगों को बताई। यात्रियों ने बताया कि उन्‍हें कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर जमीन पर सोना पड़ा। इमरान सरकार की यह करतूत दुनिया को पता न चल जाए, इसके लिए यात्रियों को किसी से बात नहीं कर दिया गया। यही नहीं उनकी फोटो तक नहीं लेने दी गई। इस विमान में 170 से ज्‍यादा पाकिस्‍तानी यात्री सवार थे।

बता दें कि मलेशिया में पाकिस्‍तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन्‍स के लीज पर लिए गए यात्री विमान को पैसे न चुकाने पर जब्‍त कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने यह विमान लीज पर दिया था, उसका मालिक भारतीय है। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर जब विमान को जब्त किया गया उस वक्त विमान में यात्री और चालक दल सवार था।

विमान का मालिक भारतीय
घटना के बाद पाकिस्तान के द नेशन समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को यह बोइंग 777 यात्री विमान लीज पर दिया था, उसके मालिक और डायरेक्टर भारतीय हैं। पैसे नहीं चुकाने पर विमान को जब्त किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी का दफ्तर दुबई में है जहां भारतीय मूल के कर्मचारी काम करते हैं। गौरतलब है कि पिछले एक साल में पाकिस्तानी एयरलाइन्स कई बार आलोचना की शिकार हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)