होम गुपकार गठबंधन से अलग हुई सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस
गुपकार गठबंधन से अलग हुई सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस
पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन (Sajjad Lone) ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी सात दलों के 'गुपकर गठबंधन' (पीएजीडी) से अलग हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के कुछ घटकों ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में छद्म प्रत्याशी खड़े किए. लोन ने अपने फैसले की घोषणा गुपकर गठबंधन के प्रमुख और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को लिखी चिट्ठी में की है.
लोन ने लिखा, '' यह तथ्य है कि गुपकर गठबंधन ने इस चुनाव में स्पष्ट रूप से सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की. हम आंकड़ो को छिपा नहीं सकते हैं और गुपकर गठबंधन की जीती गईं सीटों के अलावा, एक अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ा पांच अगस्त (अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्क्रिय करने) के संदर्भ मतों की संख्या है जो गुपकर गठबंधन के खिलाफ है.'' बाद में उन्होंने इस पत्र को मीडिया में भी साझा किया.
इसलिए हुआ चुनिंदा मतदान
लोन ने कहा कि उनका मानना है कि गुपकर गठबंधन के खिलाफ किए गए मतदान में अधिकतर गुपकर गठबंधन के घटकों के छद्मों द्वारा आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ किए गए मत हैं. लोन ने पत्र में कहा, '' गुपकर गठबंधन के पक्ष और विपक्ष में हुए चुनिंदा मतदान का नतीजा बहुत खराब मत प्रतिशत रहा. यह वह मत प्रतिशत नहीं है जो जम्मू-कश्मीर की जनता पांच अगस्त के बाद हकदार थी.''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।