होम कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएंगे पीएम मोदी
कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को लेकर भारत सरकार ने मेगा शो करने का खाका तैयार कर लिया है. उनकी जयंती को सरकार ने 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल में एंट्री होने जा रही है. दरअसल मोदी खुद इस मौके पर कोलकाता में मौजूद रहेंगे और कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया हाउस में सुभाष चंद्र बोस की याद में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे.
देश के संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' पर देश के तीन महत्वपूर्ण शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा. लेकिन मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के विक्टोरिया हाउस में किया जाएगा, जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे. इस मौके पर नेताजी की याद में 'आमरा नुतोन जुबोनेरी दूत' शीर्षक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी शुरू करेंगे.
इसके अलावा नेताजी की एक 20 फिट की पेंटिंग का उद्घाटन किया जाएगा. उनके जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी समेत प्रोजेक्शन मैपिंग शो का भी आयोजन होगा. इस मौके पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा. पीएम इस मौके पर नेताजी के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करेंगे. उनके अलावा आजाद हिंद फौज के जीवित सदस्यों, उनके परिजनों को भी सम्मानित करेंगे. ये सभी कार्यक्रम विक्टोरिया हाउस में ही आयोजित किए जाएंगे. जबकि कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी में '21वीं शताब्दी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का पुनः मूल्यांकन' विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी का अभी तक इस संगोष्ठी में जाने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं तय हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पीएम इसमें भी शामिल हो सकते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।