होम भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से 116 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2021 09:41 PM

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से 116 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से 116 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से 116 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली: ब्रिटेन में सार्स-सीओवी-2 के नए प्रकार से देश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि ''ब्रिटेन में सामने आए नए प्रकार से संक्रमित लोगों की संख्या 116 है.''

 

जुटाई जा रही है पूरी जानकारी
मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इतना ही नहीं संक्रमितों के करीबी संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेशन में रखा गया है. सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और अन्य का भी पता लगाया जा रहा है.

 

कई देशों में सामने आए केस
ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के नए प्रकार के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर समेत कई देशों में पता चले हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)