होम अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत 25 जनवरी तक बढ़ायी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2021 09:38 PM

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत 25 जनवरी तक बढ़ायी

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत 25 जनवरी तक बढ़ायी

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह की हिरासत 25 जनवरी तक बढ़ायी

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व सांसद के डी सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत शनिवार को 25 जनवरी तक बढ़ा दी.

 

सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. सिंह को इससे पहले तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था. सिंह की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज के समक्ष पेश किया गया.

कई व्यक्तियों का सामना कराना जरूरी है

 

ईडी के विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने सिंह की हिरासत 11 दिन बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि पूर्व सांसद से हिरासत में और पूछताछ की आवश्यकता है. मट्टा ने अदालत को बताया कि सबूत के तौर पर बरामद दस्तावेज काफी हैं और सिंह का सामना मामले में कई व्यक्तियों के साथ कराना जरूरी है.

 

2019 में छापे मारे गये थे

 

सिंह को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दो पीएमएलए मामलों के सिलसिले में सिंह और उनसे जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर सितंबर, 2019 में छापे मारे थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)