होम मायावती ने केंद्र सरकार से मांगा बर्थडे गिफ्ट, कहा- रद्द हो कृषि कानून

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2021 09:56 PM

मायावती ने केंद्र सरकार से मांगा बर्थडे गिफ्ट, कहा- रद्द हो कृषि कानून

मायावती ने केंद्र सरकार से मांगा बर्थडे गिफ्ट, कहा- रद्द हो कृषि कानून

मायावती ने केंद्र सरकार से मांगा बर्थडे गिफ्ट, कहा- रद्द हो कृषि कानून

 

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस दौरान उन्होंने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करते हुए कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के समाने दो मांगे भी रखीं. उनका कहना है कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून रद्द कर देने चाहिए. साथ में उन्होंने लोगों को फ्री में कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) देने की भी मांग की.

जन्मदिन के मौके पर की खास अपील
मायावती ने कहा, "आज मैं अपने जन्मदिन के खास मौके पर केंद्र सरकार से आग्रह करना चाहूंगी. दिल्ली में किसान काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं. केंद्र सरकार को उनकी सभी मांगों, जिसमें कृषि कानून वापस लेना खास है, मान लेना चाहिए."

इसके अलावा उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी का केंद्र सरकार से कहना है कि कल से करोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो रहा है. जिसका बीएसपी स्वागत भी करती है. इसके साथ ही हमारी पार्टी का यह भी विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार वैक्सीन पूरे देश के आम लोगों को फ्री में ही दे, तो यह उचित होगा." मायावती ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो फ्री में वैक्सीन दी जाएगी.

बसपा नहीं करेगी गठबंधन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले चुनावों को लेकर मायवती ने साफ कर दिया कि वह किसी से गठबंधन नहीं करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन बीएसपी अब इन दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव की तरह किसी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी.

कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद की अपील
अपने जन्मदिन को सादगी से मानने की बात करते हुए मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि इस दौरान कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करें.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)