होम अभिषेक बनर्जी से बात के बाद बदले शताब्दी रॉय के तेवर, कहा- तृणमूल के साथ रहूंगी
अभिषेक बनर्जी से बात के बाद बदले शताब्दी रॉय के तेवर, कहा- तृणमूल के साथ रहूंगी
पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य में सियासी हलचलें काफी तेज हो चुकी हैं। ममता के सामने जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा यहां कमल खिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। हालांकि ममता बनर्जी की राह आसान नहीं है क्योंकि उनके कई नेता उनसे और पार्टी से नाराज हैं। कुछ पार्टी का साथ छोड़कर जा चुके हैं तो कुछ अभी नाराजगी बयान कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है सांसद शताब्दी रॉय का।
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद शताब्दी रॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से अपनी नाराजगी बयां की। अभिनेत्री से नेता बनीं रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रही हूं। मुझे अपने लोगों के साथ रहना पसंद है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि मैं आप सबके साथ रहूं। अक्सर मुझे कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है, मैं क्या कर सकती हूं?'
इसके बाद उन्होंने शनिवार को दिल्ली जाने की बात भी कही। उनके इस बयान के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, देर शाम उन्होंने तृणमूल के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी से बात की और इसके बाद जो बयान उन्होंने दिया उसमें उनके तेवर काफी बदले दिखे। उन्होंने कहा, 'मैंने आज अभिषेक बनर्जी से बात की और उन्होंने उन मुद्दों को समझा जो मैंने उठाए थे। मैं कल दिल्ली नहीं जा रही हूं। मैं तृणमूल के साथ ही रहूंगी।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।