होम पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे पश्चिम बंगाल, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2021 09:40 PM

पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे पश्चिम बंगाल, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे पश्चिम बंगाल, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

पीएम मोदी 23 जनवरी को जाएंगे पश्चिम बंगाल, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में साल 2021 यानि इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सियासी जमीन तैयार कर रही है। पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के प्रमुख नेताओं ने पश्चिम बंगाल का रुख किया है और अब खुद प्रधानमंत्री(पीएम) नरेंद्र मोदी भी 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता मे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम कोलकाता में नेताजी सुभाष मेमोरियल संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी बंगाल चुनाव को लेकर जोर-शोर से जुटी हुई है।

पार्टी पश्चिम बंगाल में अपने कैम्पेन को धार देने के लिए कोई भी मौका चूक नहीं रही है। इसी क्रम में नवरात्रि के दौरान भी बीजेपी के नेताओं ने दुर्गा पूजा को लेकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। स्वयं पीएम मोदी कोलकाता में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए थे।

बंगाल पर बीजेपी की बैठक बहरहाल, मिशन पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी की आज दिल्ली में अहम बैठक चल रही है. यह बैठक केंद्रीय कार्यालय में चल रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. मीटिंग में बंगाल बीजेपी से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा चल रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)