होम श्रीराम मंदिर अखंड हिन्दुस्तान के श्रद्धा व शक्ति का केंद्र है: साध्वी ऋतंबरा
श्रीराम मंदिर अखंड हिन्दुस्तान के श्रद्धा व शक्ति का केंद्र है: साध्वी ऋतंबरा
साध्वी ऋतंबरा (दीदी मां) ने कहा है कि अयोध्या में बन रहा भव्य राममंदिर किसी एक परिवार, संगठन का न होते हुए यह अखंड हिन्दुस्तान का श्रद्धा व शक्ति का केंद्र है। इसलिए प्रभू श्रीरामजी के भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर रामभक्त को यथाशक्ति योगदान करना चाहिए।
साध्वी ऋतंबरा ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि आज से पूरे देश में श्रीराममंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान श्रीराममंदिर निर्माण से राष्ट्रनिर्माण संकल्पना से चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देश के चार लाख गांवों में 11 करोड़ परिवारों के 50 से 60 करोड़ लोगों से संपर्क करने की योजना बनाई गई है। इस अभियान के तहत संघ परिवार के सभी कार्यकर्ता 15 जनवरी से 27 फरवरी तक सभी रामभक्तों से संपर्क करेंगे। इस दौरान 10,100 व एक हजार रुपये के कुपन के माध्यम से धन संग्रह करेंगे। जो रामभक्त एक हजार रुपये से ज्यादा धनराशि दान देना चाहते हैं, उन्हें यह धनराशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नाम पर स्टेट बैंक आफ इंडिया में खोले गए खाते में आनलाईन भेजने की भी सुविधा उपलब्ध है।
साध्वी ऋतंबरा ने बताया कि अयोध्या में श्री रामजी के भव्य मंदिर का निर्माण 2.7 एकड़ जमीन पर होगा। भव्यमंदिर का कुल क्षेत्रफल 57,400 वर्गफीट रहेगा। भव्य राममंदिर की लंबाई 360 फीट, चौड़ाई 235 फीट व उंचाई 161 फीट रहेगी। नई संरचना के अनुसार मंदिर तीन मंजिल का बनेगा और इसमें 5 घुमट रहेंगे। मंदिर की हर मंजिल की उंचाई 20 फीट रहेगी। शेष 67 एकड़ जमीन में श्रीराममंदिर के साथ पुस्तकालय, अभिलेखागार, संग्रहालय, अनुसंधान केंद्र,यज्ञशाला, वेदपाठ शाला, सत्संग भवन, प्रसाद वितरण केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय, सभा मंडप, अतिथि निवास, प्रदर्शनी, पार्किंग, प्रसाधन गृह, आदि का निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर का निर्माण कार्य एल.एल.टी कंपनी करने वाली है और टाटा कंस्लटेंसी कंपनी निर्माण कार्य में हर तरह का सहयोग करने वाली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।