होम कमेटी से मान के अलग होने पर टिकेत ने जताई खुशी, कहा- किसानों की जीत
कमेटी से मान के अलग होने पर टिकेत ने जताई खुशी, कहा- किसानों की जीत
केंद्र सरकार और किसान संगठन के नेताओं के बीच कृषि कानून को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुनवाई के दौरान चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। लेकिन भूपिन्दर सिंह मान के कमेटी से अलग होने पर किसान संगठनों ने प्रतिक्रिया दी है। राकेश टिकेत ने मान के फैसले कास्वागत करते हुए कहा कि हर हाल में कृषि कानून को सरकार को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से कभी किसान संगठन ने कमेटी बनाकर समझौते की बात नहीं की थी। इसलिये इस तरह के कमेटी की कोई जरुरत ही नहीं है।वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भूपिन्दर सिंह मान के फैसला को सही ठहराते हुए कहा कि उनका इस आंदोलन में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित कमेटी के सभी सदस्यों को इससे अलग होना चाहिये। दूसरी तरफ 15 जनवरी को किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच एक अहम बैठक होगी। जिस पर फिर से सबकी नजर रहेगी।बता दें कि कल होने वाली बैठक इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठुकरा कर किसान नेताओं ने अपना रुख साफ कर दिया है। माना जा रहा है कि किसानों के इस दांव से केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। किसान नेता राकेश टिकेत ने साफ कहा कि सरकार को किसानों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करना चाहिये। सरकार को अब भी सचेत होना चाहिये। मालूम हो कि दिल्ली के सीमा पर आंदोलन को शुरु हुए अब 50 दिन हो गए है। अब तक केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर तक बातचीत हुई है। लेकिन सभी बेनतीजा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।