होम एक्ट्रेस पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली आप की सदस्यता

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2021 10:03 PM

एक्ट्रेस पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली आप की सदस्यता

एक्ट्रेस पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली आप की सदस्यता

एक्ट्रेस पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली आप की सदस्यता

लखनऊ। केजरीवाल सरकार की नीयत और नीति से प्रभावित होकर रविवार को भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली पायस पंडित ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। वर्ष 2012 तक पत्रकारिता जगत से जुड़ी रही पायस पंडित ने अभिनय के क्षेत्र में अपना कदम रख भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाली पायस का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मिर्जापुर की जो भी तस्वीर देश और विदेश में दिखाई जाती है उसको बदलने में पायस पंडित एक अहम भूमिका निभाएंगी।
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पायस पंडित ने कहा कि भले ही वो राजनीति में नई हो लेकिन वो सही गलत का अंतर जानती है इसीलिए वह एक सही पार्टी के साथ जुड़कर देश और समाज की सेवा करेंगी। इसी मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री बीएन खरे, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमापति सिंह, सीतापुर के आशुतोष अवस्थी, अरविंद निगम, लखनऊ के लतीफे, शिल्पी श्रीवास्तव, मीरा खरे, विजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, एडवोकेट अनुज श्रीवास्तव, सुमित मिश्र, मुकेश राजपूत, बाराबंकी के सियाराम वर्मा सपना सिंह, राममिलन, सीता वर्मा, राम जी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)