होम विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2021 10:45 PM

विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू

विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू

विवादित बयान, कहा- किसान आंदोलन की वजह से फैल रहा बर्ड फ्लू

किसानों के आंदोलन के बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर विवादित बयान दिया है। दिलावर ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन में बैठे किसान हर रोज चिकन बिरयानी और काजू / बादाम खाकर" पार्टियां कर रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बर्ड फ्लू फैलाने में इस किसान आंदोलन का बड़ा हाथ है.। यही नहीं दिलावर ने कहा कि आंदोलन में आतंकवादी, चोर और किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इतनी बड़ी संख्या में डेरा जमाए बैठे आंदोलनकारियों को अब सरकार को सड़क से उठा देना चाहिए नहीं तो बर्ड फ्लू जैसी घातक बीमारी फैलाने में यह किसानों का तथाकथित आंदोलन देश में बड़ा संकट पैदा कर देगा।

दिलावर के बयान के जवाब में, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किसानों के लिए "आतंकवादी और चोर" जैसे शब्दों का प्रयोग शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "जिस किसान ने आपको भोजन दिया, आप उनके आंदोलन को पिकनिक कह रहे हैं और बर्ड फ़्लू फैलाने के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं? आपका बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।"

दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके आंदोलन का आज 45वां दिन है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)