होम टीम इंडिया नहीं सह पाएगी रवींद्र जडेजा की चोट का दर्द, जानें क्यों खलेगी कमी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2021 10:24 PM

टीम इंडिया नहीं सह पाएगी रवींद्र जडेजा की चोट का दर्द, जानें क्यों खलेगी कमी

टीम इंडिया नहीं सह पाएगी रवींद्र जडेजा की चोट का दर्द, जानें क्यों खलेगी कमी

 टीम इंडिया नहीं सह पाएगी रवींद्र जडेजा की चोट का दर्द, जानें क्यों खलेगी कमी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट से परेशान टीम इंडिया (Team India) को एक और जोरदार झटका लगा है. अब टीम के सबसे बड़े ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है. उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है. जडेजा भारत के चौथे खिलाड़ी हैं, जो चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटेंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि जडेजा को पूरी तरह फिट होने में दो सप्ताह से ज्यादा समय लग सकता है.

रवींद्र जडेजा चोट की वजह से सिडनी टेस्ट (Sydney Test) की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. उनकी उंगली की चोट इतनी गंभीर है कि वे ब्रिस्बेन में प्रस्तावित चौथे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. इसकी बजाय जडेजा स्वदेश लौट आएंगे. जडेजा से पहले भी मोहम्मद शमी, उमेश यादव और केएल राहुल चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट चुके हैं. लेकिन जडेजा का चोटिल होना, इन तीनों के मुकाबले भारत को ज्यादा महंगा पड़ सकता है.

दरअसल, रवींद्र जडेजा इन दिनों अपने करियर के स्वर्णिम दौर से गुजर रहे हैं, जहां उनका बल्ला भी बोल रहा है और गेंद भी कहर बरपा रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी टेस्ट सीरीज को ही ले लीजिए. जडेजा इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे. इसके बावजूद वे सबसे अधिक रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दमदारी से मौजूद हैं.

रवींद्र जडेजा ने सीरीज के 2 मैच की 3 पारियों में 7 विकेट झटके हैं. वे अभी विकेट लेने के मामले में छठे नंबर पर हैं. उनसे ज्यादा विकेट वही 5 गेंदबाज ले पाए हैं, जो तीनों टेस्ट खेले हैं. हालांकि, स्ट्राइक रेट में ये पांचों गेंदबाज भी जडेजा से पीछे हैं. जडेजा का स्ट्राइक रेट 32.1 और औसत 15.00 है. औसत में सिर्फ पैट कमिंस (14.28), जडेजा से बेहतर दिखते हैं.

रवींद्र जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 57 रन बनाए थे. उन्होंने इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 121 रन की साझेदारी की थी, जो मैचविनिंग साबित हुई. जडेजा ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी अच्छी बैटिंग की और 28 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह उनका सीरीज में औसत 85.00 रहा, जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)