होम दिल्ली: मंदिर हटाए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
दिल्ली: मंदिर हटाए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
दिल्ली (Delhi) के चांदनीचौक में प्राचीन हनुमान मंदिर (Temple) को हटाए जाने पर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन (Protest) कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर को हटाए जाने का विरोध जताते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया. दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गौरी शंकर में इकट्ठा हुए, प्रदर्शनकारी हनुमान मंदिर वाली जगह पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस (Police) ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.
विरोध-प्रदर्शन (Protest) के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Workers) ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और आप के खिलाफ नारेबाजी (Slogan) भी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी चांदनी चौक में दशकों पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर को गिराने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में अरविंद केजरीवाल सरकार की मंजूरी से मंदिर को गिराया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।