होम यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी है बीजेपी का अभियान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2021 10:15 PM

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी है बीजेपी का अभियान

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी है बीजेपी का अभियान

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी है बीजेपी का अभियान

मुरादाबाद: यूपी में पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को मुरादाबाद में यूपी के कैबनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने दावा किया की इस बार पंचायत चुनावों बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की सपा और उसके नेता समाज में विद्वेष फैलाने का काम करते हैं. जबकि, बीजेपी सबका सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलती है.

सबको साथ लेकर चलते हैं
कैबनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी से पूछिए- सपा के कितने नेता जेल में हैं? बीजेपी की योगी सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला रही है. हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लोगों की सुरक्षा और जनता के हित की बात करते हैं.

बीजेपी गंभीरता से लड़ेगी पंचायत चुनाव
ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम पंचायत चुनावों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं. बीजेपी इस चुनाव को गंभीरता के साथ लड़ेगी और जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है. आम आदमी पार्टी खुद कन्फ्यूज्ड है उसके बारे में चर्चा न की जाए. हम चुनाव में साफ सुथरी छवि के लोगों और कार्यकर्ताओं को मौका देंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)