होम बीजेपी से मनमुटाव के बीच बोले नीतीश, धोखा खा गए साजिश के तहत हराया गया

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 9, 2021 10:09 PM

बीजेपी से मनमुटाव के बीच बोले नीतीश, धोखा खा गए साजिश के तहत हराया गया

बीजेपी से मनमुटाव के बीच बोले नीतीश, धोखा खा गए साजिश के तहत हराया गया

बीजेपी से मनमुटाव के बीच बोले नीतीश, धोखा खा गए साजिश के तहत हराया गया

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में चल रही दो दिवसीय बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। लेकिन पार्टी और बीजेपी के दबाव की वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने यह कह कर सभी को चौंका दिया की चुनाव के दौरान उन्हें पता ही नहीं चला कि कौन दुश्मन है और कौन दोस्त।

,प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने सभी को बुलाकर बात की थी। लेकिन चुनाव के दौरान ही हमे शक हो गया था। सीएम ने कहा कि एनडीए में पांच महीने पहले ही सब मुद्दों पर बात हो जाना चाहिए थी।

सत्ता के गलियारे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नीति का यह बयान एलजेपी के लिए है या बीजेपी के लिए। सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार चुनाव नतीजों को लेकर अभी तक नाराज है।

सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा है कि, बिहार के लिए एनडीए और नीतीश कुमार अब अभिशाप बन चुके हैं।

बता दें कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर यह कहा था कि बीजेपी की ओर से अभी तक कोई बातचीत की गई है। सूत्रों ने बताया कि पदाधिकारियों की बैठक में नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि सीटों के बंटवारे में हुई देरी की वजह से पार्टी को कई विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय मिला था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)