होम राह भटके पाकिस्तानी बच्चे को भारत ने लौटाया

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 10:15 PM

राह भटके पाकिस्तानी बच्चे को भारत ने लौटाया

राह भटके पाकिस्तानी बच्चे को भारत ने लौटाया

राह भटके पाकिस्तानी बच्चे को भारत ने लौटाया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के काइयां मंधार के रहने वाले मोहम्मद शबीर को पाकिस्तान ने शुक्रवार भारत को वापस लौटा दिया है. वहीं भारत ने भी पीओके मीरपुर के रहने वाले अली हैदर को पाकिस्तान वापस भेज दिया. ये दोनों नाबालिग हैं और गलती से एक-दूसरे देशों की नियंत्रण रेखा पार कर गए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिगों को पुंछ जिले के चक्कां दा बाग के रास्ते दोनों देशों के सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में नियंत्रण रेखा के आर-पार करवाया गया और उन्हें अपने वतन वापस भेजा गया. इस अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12.40 बजे जिला मुख्यालय पुंछ नगर से दस किलो मीटर की दूरी पर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट खोले गए.

भारत की तरफ से सेना की गोरखा रैजिमैंट के अधिकारियों, पुलिस सब इंस्पैटर मोहम्मद मजीद, मैजिस्ट्रेट और चिकित्सा अधिकारी की देख रेख में हैदर अली को पाकिस्तान भेजा. वह 31 दिसंबर को नियंत्रण रेखा के इस पार आ गया था.

वहीं, इस दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से 24 दिसंबर को पुंछ जिले के शाहपुर काइयां से पीओके चले गए मोहम्मद शबीर को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया, जिसके बाद राहें मिलन के गेट बंद कर दिए गए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)