होम रोहित और गिल ने किया वो कमाल, जो 11 साल में नहीं कर पाई थी कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 10:11 PM

रोहित और गिल ने किया वो कमाल, जो 11 साल में नहीं कर पाई थी कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी

रोहित और गिल ने किया वो कमाल, जो 11 साल में नहीं कर पाई थी कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी

रोहित और गिल ने किया वो कमाल, जो 11 साल में नहीं कर पाई थी कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी

रत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने वो कमाल कर दिया, जो पिछले 11 साल में कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी नहीं कर सकी थी. दरअसल, इन दोनों ने भारत की पहली पारी में पहले विकेट के लिए 27 ओवर की साझेदारी में 70 रन जोड़े. पिछले 11 साल में पहली बार एशिया के बाहर किसी भारतीय सलामी जोड़ी ने 20 ओवर से ज्यादा बल्लेबाज़ी की है.

गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. रोहित 26 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद 86 रनों के स्कोर पर गिल भी 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

 

इस सीरीज के पहले मुकाबले में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन दोनों पांच ओवर की भी साझेदारी नहीं कर सके थे. वहीं दूसरे टेस्ट में गिल के साथ मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन अग्रवाल भी जल्दी आउट हो गए.

 

बीते साल और 2018 में भी भारतीय ओपनर संघर्ष करते नजर आए थे. 2019 में तो भारत ने तीन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी आजमाई थी. इसी तरह 2018-19 में भारत के लिए शुरुआती दो टेस्ट में केएल राहुल और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में वे 18.2 ओवरों में ही जुदा हो गए थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)