होम चीन में जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों को वापस लाने के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहा भारत: विदेश मंत्राल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 09:54 PM

चीन में जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों को वापस लाने के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहा भारत: विदेश मंत्राल

चीन में जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों को वापस लाने के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहा भारत: विदेश मंत्रालय

चीन में जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों को वापस लाने के लिए हर विकल्प पर विचार कर रहा भारत: विदेश मंत्राल

चीन के तटों पर पिछले कुछ महीनों से दो जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों की स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि चीन ने क्रू मेंबर को बदलने के अनुरोध पर आश्वासन दिया है. विदेश मंत्रालय ने बताया, “चीन स्थित भारतीय राजदूत ने चीन के विदेश उपमंत्री से मुलाकात कर क्रू मेंबर बदलने से संबंधित कई विकल्प दिए हैं.” विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी लगातार चीनी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि फंसे नाविकों की मदद के लिए भारत सरकार चीनी अधिकारियों के साथ दूसरे विकल्पों को भी तलाश रही है. चीन (China) ने आश्वासन तो दिया है लेकिन फिलहाल उस तरफ से होने वाली कार्रवाई का इंतजार है ताकि फंसे भारतीय क्रू मेंबर्स को कोई राहत मिल सके. यानी अभी यथास्थिति बनी हुई है.

भारत सरकार ने पिछले सप्ताह भी कहा था कि उनकी सहायता के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है. चीन में दो मालवाहक जहाज 'एमवी जग आनंद' और 'एमवी अनस्तासिया’ पिछले साल से ही वहां फंसे हैं. दोनों जहाज लंबे समय से अपने माल उतारे जाने का इंतजार कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था, "देरी की वजह से क्रू मेंबर्स पर तनाव बढ़ रहा है. हालांकि इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है."

बता दें कि चीन के हुबेई प्रांत के जिंगतांग बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज 'एमवी जग आनंद' पिछले साल 13 जून से खड़ा है और इस पर 23 भारतीय नाविक सवार हैं. वहीं एक और जहाज 'एमवी अनस्तासिया' चीन के काओफीदियान बंदरगाह के पास माल उतारने के इंतजार में पिछले साल 20 सितंबर से खड़ा है, जिसपर 16 भारतीय क्रू मेंबर हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)