होम एवियन इन्फ्लुएंजा रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पोल्ट्री पर लगाई पाबंदी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 10:05 PM

एवियन इन्फ्लुएंजा रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पोल्ट्री पर लगाई पाबंदी

एवियन इन्फ्लुएंजा रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पोल्ट्री पर लगाई पाबंदी

एवियन इन्फ्लुएंजा रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पोल्ट्री पर लगाई पाबंदी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से पड़ोसी राज्यों में पक्षियों समेत पोल्ट्री को प्रभावित करने वाले एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के फैलाव के मद्देनजर राज्य को 'कंट्रोल्ड एरिया' घोषित किया गया है। एक अन्य बड़े फैसले के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से 15 जनवरी, 2021 तक तुरंत प्रभाव से पंजाब राज्य में पोल्ट्री और बिना प्रोसेस वाले पोल्ट्री मीट समेत जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।

इस फैसले को आगामी स्थिति के आधार पर विचार किया जायेगा। आज यहाँ से जारी एक प्रेस बयान में पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.के जंजूआ ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा के फैलाव को रोकने के लिए यह दोनों फैसले पशु पालन मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा के साथ सलाह मश्वरा करने के उपरांत लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसले प्रीवैंशन एंड कंट्रोल ऑफ इंफैकशन एंड कंटाजियस डिजीसीज़ एक्ट, 2009 के अंतर्गत सूचीबद्ध बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल के लिए सम्बन्धी धाराओं के अनुसार लिए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)