होम कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी

Alert Star Digital Team Jan 8, 2021 09:50 PM

कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी

कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी

कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों (Farmer law) को वापस लिया जाना ही इस मुद्दे का समाधान है, क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं है. उन्होंने पंजाब (Punjab) के उन कांग्रेस सांसदों से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की जो केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध और प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर खुले आसामान के नीचे धरने पर बैठे हुए हैं.

गुरजीत सिंह औजला, रवनीत बिट्टू, जसबीर गिल और कई अन्य सांसदों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचकर प्रियंका से मुलाकात की. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी अपने परिवार के एक सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने के चलते इन दिनों विदेश में हैं. सांसदों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने कहा, ''हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे. हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं. समाधान यही है कि कानून वापस लिए जाएं. इसके अलावा कोई और समाधान नहीं है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)