होम हनुमा विहारी को भारी पड़ रहा सिडनी टेस्ट, कंगारू बल्लेबाजों के प्रहारों से हुआ बुरा हाल!
हनुमा विहारी को भारी पड़ रहा सिडनी टेस्ट, कंगारू बल्लेबाजों के प्रहारों से हुआ बुरा हाल!
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के बीच अलग ही तरह का मुकाबला देखने को मिला. जहां दोनों टीमों के बीच एक दूसरे को आउट करने और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का कंपीटिशन था. वहीं वेड के स्वीप शॉट लगाने और विहारी के उससे चोटिल होने का मुकाबला भी सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के शॉट से कम से कम तीन बार विहारी के शरीर पर चोट लगी. हालांकि उन्होंने प्रोटेक्टिव गियर पहन रखे थे फिर भी कम से कम दो बार उन्हें तेजी से बॉल लगी.
यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 75वें और 77वें ओवर में हुआ. दोनों बार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ही थे. सबसे पहले 75वें ओवर की पहली गेंद पर वेड ने स्वीप खेला. गेंद अच्छे से बल्ले पर आई और फिर शॉर्ट लेग पर तैनात हनुमा विहारी के पैर के पिछले हिस्से पर जाकर लगी. गेंद काफी तेजी से उनसे टकराई थी. दर्द के मारे विहारी मैदान पर बिलबिलाते दिखे. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने उनका हाल पूछा. वहीं वेड ने भी उनसे चोट के बारे में पूछा और फिर पंच किया. दो गेंद बाद फिर से वेड ने स्वीप शॉट खेला. इस बार गेंद थोड़ी ऊपर थी और विहारी के बाएं घुटने से ऊपर जाकर लगी. वे दर्द के मारे वहीं गिर गए और कुछ देर बैठे रहे. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनसे जाकर हालचाल पूछा. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी उनसे बात की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।