होम किसान नेता राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को परेड में लेंगे हिस्सा
किसान नेता राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को परेड में लेंगे हिस्सा
नए कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास हजारों की तादाद में आकर प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं कि सरकार इन्हें वापस ले. शुक्रवार को केन्द्र सरकार के साथ नौवें दौर की बातचीत से पहले किसानों ने कुंडली-पलवल-मानेसर (KMP) एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. किसान नेताओं ने धमकी दी है कि आने वाले दिनों मे आंदोलन को और तेज किया जाएगा और 26 जनवरी को किसान राजपथ पर परेड में भी हिस्सा लेंगे.
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- "हम 26 जनवरी को परेड में हिस्सा लेंगे. एक तरफ टैंक होगा तो दूसरी तरफ ट्रैक्टर." ट्रैक्टर रैली के बारे में उन्होंने आगे कहा- आज की रैली अच्छी रही. भारी संख्या में लोग 26 जनवरी को होने वाली परेड में हिस्सा लेने के लिए आएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।