होम पीलीभीत में किसानों का प्रदर्शन, कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं व युवतियां

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2021 09:49 PM

पीलीभीत में किसानों का प्रदर्शन, कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं व युवतियां

पीलीभीत में किसानों का प्रदर्शन, कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं व युवतियां

पीलीभीत में किसानों का प्रदर्शन, कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं व युवतियां

पीलीभीत: पीलीभीत में एनएच 730 पीलीभीत लखनऊ हॉइवे पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर सरकार का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. सबसे खास बात यह रही कि पीलीभीत में अब पुरुष किसानों के साथ महिलाओ व लड़कियों ने ट्रैक्टर चलाकर किसान रैली का समर्थन किया है. फिलहाल पूरे शहर में अलग अलग जगहों पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों का समर्थन दर्ज कराया है.

 

कृषि कानून पर निशाना

 

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय युवती मौलक प्रीत कौर का कहना है कि सरकार का कृषि कानून फाड़कर कूड़ेदान में डाल देना चाहिए. हम अपने पिता व भाइयों के साथ सभी बहने आईं हैं, जो इस काले कानून का विरोध करते हैं.

 

परिवार समेत हम सब खेती करते हैं

 

वहीं एक अन्य महिला हरप्रीत कौर का कहना है कि हम सभी महिलाएं इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर किसानों का समर्थन देने आए हैं. हम सब मिलकर ही अपने खेतों में परिवार के साथ खेती करते हैं.

 

पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में अलग अलग जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. तो वहीं पीलीभीत में किसान हित के लिए अब महिलाएं व युवतियां भी सड़कों पर उतर कर सरकार के कृषि कानून का विरोध करती नज़र आ रही हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)