होम कोरोना थमा नहीं, बर्ड फ्लू की नई आफ़त आ गई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2021 10:14 PM

कोरोना थमा नहीं, बर्ड फ्लू की नई आफ़त आ गई

कोरोना थमा नहीं, बर्ड फ्लू की नई आफ़त आ गई

कोरोना थमा नहीं, बर्ड फ्लू की नई आफ़त आ गई

कोच्चि में वेटनरी डॉक्टर बत्तखों का इलाज करते हुए

कोरोना की मुसीबत अभी बनी हुई ही थी कि भारत में एक और संकट खड़ा होता दिख रहा है.

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की ख़बरें आ रही हैं.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में बड़ी तादाद में पक्षियों की मौत अचानक से हुई है.

इसके बाद यह संदेह जताया जाने लगा था कि देश में बर्ड फ्लू फैल रहा है.

एच5एन8 बर्ड फ्लू के संक्रमण की रिपोर्टों के बीच जम्मू में पशु चिकित्सक सैंपल कलेक्ट करते हुए

कई राज्यों से बर्ड फ्लू की ख़बरें

सोमवार को केरल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान ने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनके यहां बड़े पैमाने पर पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू है.

मध्य प्रदेश में कौवों में इसकी पुष्टि हो चुकी है.

इसके अलावा, गुजरात और महाराष्ट्र से भी बर्ड फ्लू की ख़बरें आ रही हैं.

केरल के कोच्चि में एक महिला मरे हुए बत्तखों के साथ, इन बत्तखों की मौत एच5एन8 बर्ड फ्लू से हुई है

पोंग डैम के आसपास प्रवासी पक्षियों में मिला बर्ड फ्लू

हिमाचल प्रदेश के एनिमल हस्बेंडरी डिपार्टमेंट में सीनियर वेटनरी पैथोलॉजिस्ट और बर्ड फ्लू के नेशनल कंसल्टेंट डॉक्टर विक्रम सिंह कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में पोंग डैम का इलाक़ा इसका एपीसेंटर है और सोमवार तक क़रीब 2400 प्रवासी पक्षियों की मौत हुई है.

वे कहते हैं, "इस डैम के 10 किमी के दायरे में अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन, अभी तक पॉल्ट्री में इसके लक्षण नहीं मिले हैं, क्योंकि इस इलाक़े में कोई पॉल्ट्री फ़ार्म नहीं है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)