होम आज पृथ्‍वी के बेहद करीब से निकलेंगे एफिल टावर जितने बड़े एस्‍टेरॉयड,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2021 10:12 PM

आज पृथ्‍वी के बेहद करीब से निकलेंगे एफिल टावर जितने बड़े एस्‍टेरॉयड,

आज पृथ्‍वी के बेहद करीब से निकलेंगे एफिल टावर जितने बड़े एस्‍टेरॉयड,

आज पृथ्‍वी के बेहद करीब से निकलेंगे एफिल टावर जितने बड़े एस्‍टेरॉयड,

पृथ्वी की कक्षा के बेहद करीब से आज 5 क्षुद्रग्रह या एस्‍टेरॉयड (Asteroid) गुजरेंगे. वैज्ञानिकों के मुताबिक इनमें से 2 ऐस्टेरॉयड एफिल टावर जितने बडे़ हैं. सेंट्रल फॉर नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट स्‍टडीज के अनुसार 6 जनवरी को 5 क्षुद्रग्रह या एस्‍टेरॉयड (Asteroid) पृथ्‍वी के बेहद पास से गुजरेंगे, अगर ये पृथ्‍वी से टकरा गए तो नुकसान काफी बड़ा होगा.

दो ऐस्टेरॉयड हैं काफी बड़े
वैज्ञानिकों के मुताबिक इन पांच ऐस्टेरॉयड में से तीन काफी छोटे हैं लेकिन इनमें दो ऐसे हैं जिन पर वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं. इन दो बड़े ऐस्टेरॉयल का नाम 2008 एएफ4 है. इनकी लंबाई करीब आधार किमी बताई जा रही है. अगर यह पृथ्वी से टकरा गए तो इससे होने वाला नुकसान 25 मेगाटन से लेकर 50 मेगाटन के बीच के परमाणु हमले के बराबर होगा.

हिरोशिका बम ब्लास्ट जितना हो सकता है नुकसान
पृथ्वी के अधिकांश हिस्से पर पानी है. ऐसे में जब भी पृथ्वी कोई ऐस्टेरॉयल गिरता है तो वह अधिकतर पानी में ही गिरता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐस्टेरॉयड से होने वाला नुकसान सिर्फ उसके आकार पर भी निर्भर नहीं करता, उसकी स्पीड भी इसमें अहम भूमिका निभाती है. अगर एक घर के बराबर बड़ा ऐस्टेरॉयड पृथ्वी पर 48 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गिरता है तो उसमें से हिरोशिमा बम ब्‍लास्‍ट जितनी ऊर्जा निकालती है. हालांकि नासा ने साफ कर दिया है कोई भी ऐस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश नहीं करेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)