होम पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2021 10:15 PM

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की. पीएम मोदी ने उन्हें भारत में कोविड-19 के वैक्सीन से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने मर्केल को आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से दुनिया को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने यूरोपीय और वैश्विक मंच पर स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए चांसलर मर्केल की लंबे समय से चली आ रही भूमिका को सराहा. साथ ही उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में दिशा प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया.

 

दोनों नेताओं ने पारस्परिक महत्व के प्रमुख मुद्दों सहित कोविड-19 महामारी से निपटने, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों और विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर चर्चा की. बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्केल को कोरोना वैक्सीन के विकास से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से विश्व को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

बयान के मुताबिक, ''उन्होंने जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में संक्रमण की नयी लहर को फैलने से जल्द से जल्द रोकने में सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.'' प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के जर्मनी के निर्णय का स्वागत किया और आपदा रोधी मूल संरचना (सीडीआरआई) के लिए गठबंधन के अंतर्गत जर्मनी के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई.

 

बयान में कहा गया कि इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों नेताओं ने इस अवसर पर इसी वर्ष छठा अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने और एक महत्वाकांक्षी एजेंडा निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)