होम पाकिस्तान में मंदिर में हुई तोड़फोड़, भारत ने दर्ज कराया विरोध
पाकिस्तान में मंदिर में हुई तोड़फोड़, भारत ने दर्ज कराया विरोध
पाकिस्तान (pakistan) में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में एक मंदिर में तोडफोड़ किये जाने की घटना को लेकर भारत (India) ने पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनयिक माध्यमों से पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है।मंदिर में की तोड़फोड़
बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोडफ़ोड़ की थी। वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस हमले के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है।350 लोगों को किया नामजद
प्रांतीय सरकार ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुर्निनर्माण करने का आदेश दिया। साथ ही, दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का भी संकल्प लिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख केपीके सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा कि प्राथमिकी में 350 से अधिक लोगों का नामजद किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।