होम राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में सभी के लिए एकजुट होकर बढ़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का समय है जो विविधता में एकता के विश्वास को परिलक्षित करता है ।
राष्ट्रपति कोविंद ने वर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमें नई शुरुआत करने और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के संकल्प पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है। कोविंद ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए परिस्थितियों में हम सभी को एकजुट होकर बढ़ने का समय है।
राष्ट्रपति ने कहा कि नए वर्ष 2021 के अवसर पर हम समावेशी समाज सृजित करने की दिशा में मिलकर काम करें जो प्रेम, करूणा और सहनशीलता का भाव भरने और शांति एवं दया भाव को बढ़ावा दे। कोविंद ने कामना करते हुए कहा कि आप सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे राष्ट्र के विकास के साझा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।