होम कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 31, 2020 09:44 PM

कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

नई दिल्ली : दुनियाभर के कई देशो में इस वक्त नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के कारण कई राज्यों ने रात में कफ्यू लगा दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। देश में फिलहाल न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 1 जनवरी को कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव की वजह से भारी बारिश होगी, वहीं 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)